Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Chamba News, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

31 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

प्रजासत्ता|
Chamba News, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 2020-21 के लिए प्री मैट्रिक ,पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम मींस आधारित छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।

सहायक आयुक्त रामप्रसाद शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अधिसूचित अल्पसंख्यक जैन, बौद्ध, सिख, मुस्लिम और ईसाई समुदायों से संबंधित विद्यार्थी इन छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं । ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 है । उन्होंने बताया की छात्रवृत्ति की पात्रता के लिए सरकारी या निजी विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थानों ,महाविद्यालय और विद्यालयों में अध्ययनरत आवेदक का पाठ्यक्रम न्यूनतम 1 वर्ष की अवधि का होना अनिवार्य है । आवेदक द्वारा पिछले वार्षिक बोर्ड या कक्षा की परीक्षा में 50% अंक प्राप्त किए होने भी आवश्यक है ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति वेबसाइट www. scholarships.gov.in या मोबाइल ऐप National Scholarships (NPS) पर छात्रवृत्ति योजनाओं में से किसी एक के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी विश्वविद्यालयों, संस्थानों, महाविद्यालयों, विद्यालयों के लिए आवश्यक है कि वे राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें जहां अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित छात्र छात्राएं पढ़ाई करते हो ।

अधिक जानकारी के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की वेबसाइट www.minorityaffairs.gov.in या समाधान हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-11 -2001 से किसी भी कार्य दिवस पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now