Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय बरतें अधिक सावधानी : ओंकार

पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय बरतें अधिक सावधानी : ओंकार

प्रजासत्ता |
32वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरूवार को परिवहन विभाग चम्बा द्वारा उपमंडलीय मुख्यालय सलूणी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक सावधानी से वाहन चलाने की आवश्यकता है। कठिन भौगौलिक परिस्थिति में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि धुंध तथा बारिश के सीजन में ड्राइविंग करने से परहेज करें और अगर आवश्यक कार्य के लिए निकलना भी पड़े तो सावधानियां बरतें।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भूस्खलन संभावित क्षेत्र से गुजरते समय विशेष ध्यान रखें। वाहन की हेडलाइट को हाई के बजाय लो बीम पर रखें। चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, अपने वाहन का सही रखरखाव करें, तेज गति से गाड़ी न चलाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न ऑनलाइन सुविधा और एम परिवहन एप के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ही इस अभियान की शुरुआत की गई है। इससे पूर्व परिवहन विभाग एक सप्ताह ही सड़क सुरक्षा अभियान चलाता था। अब इस अवधि को एक माह कर दिया है। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय सलूणी का स्टाफ और भारी संख्या में चालक मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now