Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पैतृक गांव सरोल में पूरे सम्मान के साथ पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहनलाल का अंतिम संस्कार

Published on: 3 April 2021
पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहनलाल का अंतिम संस्कार

प्रजासत्ता|
पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहन लाल का आज उनके पैतृक गांव सरोल में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज के अलावा विधायक पवन नैयर व जियालाल, जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष डीएस ठाकुर और अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने मोहनलाल को एक जमीन से जुड़ा जननेता कहते हुए कहा कि उन्होंने सक्रिय राजनीति में रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयास किए। आयुर्वेद राज्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आयुर्वेद का जिला अस्पताल शुरू करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जो आज जिला के लोगों को आयुष से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now