Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार, पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी

पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए दुष्कर्म आरोपी बालक को पकड़ने के लिए चंबा पुलिस की तरकीब काम आई

चंबा|
चंबा कोर्ट में पेशी के लिए लाए गया दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी चंबा बस स्टैंड में पुलिस को चकमा देकर फरार गया था| लेकिन फिल्मी अंदाज में पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए दुष्कर्म आरोपी बालक को पकड़ने में चंबा पुलिस को कामयाबी हाथ लग गई| आरोपी चंबा बस स्टैंड में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया| घटना के बाद ऊना पुलिस के जवानों के हाथ-पांव फूल गए थे| पुलिस ने बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन आरोपी का पता नहीं लगा था|

जानकारी के अनुसार बुधवार को इस आरोपी बालक के फरार होने और पुलिस थाना चंबा में यह मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस थाना चंबा का पूरा पुलिस अमला फरार बालक की तलाश में जुटा हुआ था। सदर पुलिस थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने इसे तलाशने के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया और सारी रात उनकी तलाश में चंबा शहर व आसपास के इलाकों में सर्च आप्रेशन चलाए रखा। लेकिन पुलिस को यह सफलता वीरवार की सुबह साढ़े 7 बजे प्राप्त हुई। सदर पुलिस थाना प्रभारी शकीनी कपूर अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सर्च ऑपरेशन को चलाए हुए थे तो वह हरदासपुर-डीएवी मार्ग से जुलाहकड़ी के लिए निकले।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मार्ग पर सुबह करीब साढ़े 7 बजे यह बालक मिला। जैसे ही बालक की पुलिस पर नजर पड़ी तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन सदर पुलिस थाना प्रभारी ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए उसके मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया। फिलहाल पुलिस थाना सदर में इस बालक को लाया गया है और पुलिस अपनी जान प्रक्रिया को अंजाम देने में जुटी हुई है। सदर पुलिस थाना प्रभारी चंबा शकीनी कपूर ने फरार आरोपी बालक के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

बी ता दें कि कुछ समय पहले नाबालिग आरोपी को चंबा में दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया था. चंबा न्यायालय ने बाल सुधार केंद्र ऊना भेजा था. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया. दोपहर के समय पुलिस कर्मी उसे कोर्ट में पेश करने के बाद वापस ऊना ले जा रहे थे तो वह बस स्टैंड चंबा में चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस टीमें देर शाम तक उसकी तलाश में जुटी रहीं. नाबालिग चंबा जिला का रहने वाला है,

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now