Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वरदान बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

IMG 20230818 WA0039

◾ग्रामीण बैंक की तेलका शाखा के प्रबंधक ने मृतक के परिजनों को सौंपा दो लाख का चेक।
धर्मेंद्र सूर्या।

उपमंडल सलूणी की भजोत्रा पंचायत ,सगोटी गांव प्रकाश चंद के पारिवारिक सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वरदान साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की तेलका शाखा के प्रबंधक रिया सक्सेना ने प्रकाश चंद आयु 51 वर्ष की मौत के बाद पुत्र तिलक राज को दो लाख रुपए की क्लेम राशि का चेक सौंपा है। जानकारी के अनुसार सगोटी गांव के प्रकाश चंद की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। प्रकाश चंद ने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की तेलका शाखा से अपने बैंक खाते के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा लिया हुआ था। प्रकाश चंद की मौत के बाद परिवारिक सदस्यों ने बैंक प्रबंधन से संपर्क किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बैंक प्रबंधन ने बीमा की क्लेम राशि के दस्तावेज बनाकर उच्च कार्यालय में मंजूरी के लिए भेजे थे। बैंक प्रबंधन ने कागजी प्रक्रिया निपटाने के बाद प्रकाश चंद के पुत्र तिलक राज को दो लाख रुपए का चैक सौंप दिया गया। उधर, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक तेलका की शाखा प्रबंधक रिया सक्सेना ने कहा कि सभी बैंक ग्राहकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेना चाहिए। मात्र 20 रुपए के वार्षिक शुल्क में बीमा धारक की हादसे में मौत के बाद परिवार को दो लाख रुपए की राशि दी जाती है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत 436 रुपए वार्षिक शुल्क के तहत दुर्घटना अथवा समान्य मौत के बाद परिवार को दो लाख रुपए की राशि दी जाती है। इस मौके पर बैंक के प्रबंधक रिया सक्सेना औऱ कैशियर गजेंद्र सिंह तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।

Chamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now