Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का मोदी और भाजपा सरकार पर तंज, कहा- नौ साल – जुमले बेमिसाल, जनता बेहाल

Published on: 6 June 2023
पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का मोदी और भाजपा सरकार पर तंज, नौ साल - जुमले बेमिसाल, जनता बेहाल

धर्मेंद्र सूर्या|डलहौजी
केंद्र की मोदी सरकार के अपने नौ साल पूरे होने पर काफी उत्साहित होकर जश्न मना रही है। वहीं, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए। इसको लेकर विभिन्न राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। नौ साल के कामकाज को ऐतिहासिक बताया जा रहा। लेकिन वरिष्ठ नेत्री व पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए वादा खिलाफी के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में देश की अर्थवस्था पूरी तरह बैठ गई है। गरीब और अमीर के बीच खाई चौड़ी होने के साथ ही आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। इसी तरह किसानों के भी बुरे हाल हैं, कानूनों को रद्द करते समय सरकार ने किसानों से जो वादा किया था उसे अब तक लागू नहीं किया है। देश की सीमा पर चीन लगातार घुसपैठ कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।

आशा कुमारी ने कहा कि नौ साल जुमले बेमिसाल, इस सरकार ने लोगों को लूटा है। उत्पाद शुल्क कई गुना बढ़ाकर महंगाई बढ़ा दी है जिससे देश की जनता की कमर टूटी है। आशा कुमारी ने कहा कि आज आजाद भारत में देश की पहलवान बेटियों को जिन्होंने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व से ऊंचा किया है। उन्हें न्याय के लिए सड़कों पर आना पड़ रहा है। एक सांसद को बचाने के लिए पूरी की पूरी केंद्र सरकार लगी हुई है और उसे गिरफ्तार करने के बजाए सरंक्षण दे रही है। वहीं न्याय के लिए तरस रहे पहलवानों पर दिल्ली पुलिस अत्याचार कर रही है और लाठियां बरसा रही हैं।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now