Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रावी नदी में कार गिरने से 3 की मौत, उल्लांसा गांव में एक साथ उठेंगी तीन जवान बेटों की अर्थियां

Published on: 17 April 2022
रावी नदी में कार गिरने से 3 की मौत, उल्लांसा गांव में एक साथ उठेंगी तीन जवान बेटों की अर्थियां

चंबा|
चंबा भरमौर एनएच पर खड़ामुख के पास शनिवार देर शाम को रावी नदी में गिरी कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। रविवार को तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। युवकों की मौत के बाद भरमौर के उलांसा गांव में मातम छा गया है। एक ही गांव से तीन जवान बेटों की अर्थियां उठेंगी। तीन जवान बेटों की लाशें देखकर हर कोई गमगीन है। गांव व पंचयात क्षेत्रभर में इस हादसे के बाद हर कोई दुखी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों के सहयोग से रात भर सर्च अभियान चलाया गया सुबह करीब आठ बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। सर्च अभियान में स्थानीय टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने भी काफी मदद की।

इस हादसे मृतकों की पहचान चालक विक्रम सिंह (32) पुत्र गोपाल निवासी गांव और डाकघर उलांसा तहसील भरमौर, प्यार चन्द (30) पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव सुलाखर डाकघर उलांसा तहसील भरमौर और कमल शर्मा (28 ) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव और डाकघर उलांसा के रूप में हुई हुई है।

उधर पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया रावी नदी में गिरी कार में सवार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now