Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सलूणी क्षेत्र प्रियुगंल में आग लगने से दुकान जलकर राख, दो लाख का नुकसान

सलूणी क्षेत्र प्रियुगंल में आग लगने से दुकान जलकर राख, दो लाख का नुकसान

प्रजासत्ता|
सोमवार देररात चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र के तहत आते प्रियुगंल में आग लगने से जीवन पुत्र संसार चंद की दुकान जल कर राख हो गई। दुकान में लगी इस आग से दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी अनुसार दुकानदार रोजमर्रा की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। देररात दुकान से उठती आग की चिंगारियों को देख कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। देखते ही देखते दुकान से आग की लपटे उठने लगीं। ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस संबंध में सलूणी स्थित अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी के मौके पर पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग को जैसे-तैसे कर बुझा दिया। लेकिन, तब तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका था। वहीं, सूचना मिलते ही तहसीलदार ने संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now