Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सलूणी में गरीब परिवार के मकान में लगी आग, घरेलू एवं अन्य सामान जलकर हुआ राख

Screenshot 2023 07 23 16 52 05 69 7352322957d4404136654ef4adb64504

धर्मेंद्र सूर्या।
तहसील सलूणी क्षेत्र के गांव में स्लोठ (सेरी )मकान में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग भीषण हो गई। इससे पीड़ित परिवार के मकान में रखा घरेलू एवं अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। परिवार के सदस्यों ने आग को लगे देख एक दूसरे को जगा कर भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने घंटो मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।आग शनिवार की रात करीब एक बजे हुआ।

नडल क्षेत्र के गांव स्लोठ में भरतू राम पुत्र सोभिया राम का मकान है। जिसमें वह अपने परिवार के साथ रह रहा था। रात उसके मकान में अचानक आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। आग की लपटे उठती देख मौके की ओर ग्रामीणों की भीड़ दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पीड़ित का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से पीड़ित परिवार का आशियाना आग की भेट चढ़ गया। इससे पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिसकी सूचना सुबह रविवार को पंचायत प्रधान व उप-प्रधान तथा BDC को दी गई तथा नडल पंचायत के उप-प्रधान व BDC दवारा मौका किया गया। इसमें पाया गया कि भरथू राम का कच्चा मकान था जिसमें देवदार की लकड़ी लगी थी वह पूरी तरह जल गई है तथा घर के अन्दर रखा सामान जैसे प्लास्टिक का सामान, लकड़ी के संदूक तथा अन्य स घरेलू सामान, कपड़े इत्यादि, सोने के विस्तर, तरपाल सब जलकर राख हो चुके है। बर्तन इत्यादि मलबे में दब गये है।

भरथु राम पुत्र सोभिया राम गरीब परिवार से सबन्ध रखते हैं। इनके दो बेटे है तथा यह छोटे बेटे के साथ रह रहे थे । जो मकान जलकर राख हो गया। अब इनको इनके बड़े बेटे ठाकुर दास के घर में शिफ्ट कर दिया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now