Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिक्षकों की मांग को लेकर डुलाड़ा के लोग पहुंचे प्रशासन के द्वार

Screenshot 2023 04 24 15 40 35 13 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

चम्बा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सामरा मेंं रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग के लेकर आज ग्राम पंचायत डुलाड़ा के एक प्रतिनिधिमण्डल जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार की अगुवाई में उपायुक्त चम्बा से मिला । उन्होने मांग की है कि उपरोक्त विद्यालय में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता अंग्रेजी, TGT Arts, TGT Medical,Non Medical, भाषा अध्यापक, अधीक्षक, व लिपिक के पद खाली पड़े हुए हैं । इससे इस विद्यालय के करीबन तीन सौ छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। क्योंकि बिना अध्यापकों के यह बच्चे कैसे पढ़ाई पूरी करें । इसके आलावा यहां मौजूद कुछ अध्यापकों की ड्यूटी पेपर मूल्यांकन करने में लगी है जिससे बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है । उन्होने मांग की है कि सर्वप्रथम तो जिन अध्यापकों के ड्यूटी पेपर मूल्यांकन में लगी है उसे रद्द किया जाये और साथ में उपरोक्त खाली पड़े पदों को खाली करने हेतू माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार की सेवा में मांग पत्र भेजा जाये । ताकि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो । वहीं मौके पर मौजूद प्रधान ग्राम पंचायत डुलाड़ा कंचना कुमारी ने बताया कि काफी समय से सामरा स्कूल में अध्यापकों के पद खाली चल रहे हैं । आज उपायुक्त चम्बा के माध्यम से मांग पत्र मुख्यमंत्री जी को भेजा है ताकि जल्द इस समस्या का समाधान हो सके ।

जिला परिषद मनोज कुमार ने बताया कि डुलाड़ा स्कूल में अध्यपाकों की कमी काफी लंबे समय से चली है आ रही है जिससे लगभग 300 बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। अगर जल्द ही इस समस्या का हल न निकाला गया तो मजूबर स्थानीय लोगों संग स्कूल में तालाबंदी कर धरना देने को मजबूर होना पड़ेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मौके पर स्थानीय प्रधान संग उप प्रधान बलदेव सिंह, सुरेंद्र भारद्वाज, निर्मला ठाकुर बीडीसी, अनीता, सीमा, प्रवीण,हेम राज, नीटू, अंजू , किरण, सैनो राम, चंद्रेश कुमारी, दिलो व अन्य लोग मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now