Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेलका कॉलेज को मिले दो प्रोफेसर, छात्रों ने ली राहत की सांस

हिमाचल के स्‍कूलों में तैनात हजारों टीजीटी शीघ्र बनेेंगे लेक्चरर, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

।

अभिभावकों और छात्रों ने पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का आभार व्यक्त किया ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

धर्मेंद्र सूर्या।
राजकीय महाविद्यालय तेलका में लम्बे समय से चल रहे प्राध्यापकों के रिक्त पद अब लगभग भर गए हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो सालों से तेलका कालेज में कई पद रिक्त चल रहे थे जिसमें यदि हिस्ट्री विषय के प्राध्यापक का पद छोडकर अन्य सभी पद भर गए हैं इससे छात्रों ने भी राहत की सांस ली है।

छात्रों को उम्मीद है कि सरकार शेष रिक्त पदों को भी जल्द भर देगी ताकि पढ़ाई सुचारू रखने में सहायता मिल सके।

पिछले सप्ताह तेलका कालेज के लिए अंग्रेजी विषय के प्रोफेसर का पद भर गया जिन्होने ज्वाईन भी कर लिया है । जबकि 27 जुलाई को जारी अधिसूचना के तहत तेलका कालेज में हिंदी विषय के प्राध्यापक की भी नियुक्ती हो चुकी है ।
वर्तमान में तेलका कालेज में बीए-1 से बीए-3 तक कुल 94 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनके लिए एक प्राध्यापक को छोड़कर सभी प्राध्यापकों की नियुक्ती हो चुकी है । प्रोफेसर के रिक्त पद होने के कारण कुछ छात्र अन्य कालेजों में दाखिल होने को मजबूर हो रहे थे लेकिन अब उन्हे दूर जाने की आवश्यकता नहीं रही ।

अविभावकों में धर्मेंद्र, चमारू राम , सुभाष चंद , आशिक अली , प्रेम लाल , रमेश कुमार , करनैल सिंह , ईशा मुहम्मद , अब्दुल फारूक, दर्शन ठाकुर , चैन लाल , संजीव कुमार व पवन कुमार आदि का कहना है तेलका कालेज में प्राध्यापकों के पद भरने से उनके छात्रों को पढाई करने में काफी आसानी रहेगी । लोगों ने कालेज में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व डल्हौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी का आभार व्यक्त किया है ।
तथा सरकार से मांग की है कि कालेज में लंबे समय से रिक्त चल रहे हिस्ट्री विषय के प्राध्यापक के पद को जल्द से जल्द भरा जाए ।
” तेलका कालेज में अंग्रजी विषय के प्राध्यापक ने ज्वाईन कर लिया है इसके अलावा हिंदी विषय के प्राध्यापक की भी नियुक्ती हो गई है । ”
केहर सिंह
प्रधानचार्य तेलका कालेज

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now