Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेलका में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

तेलका में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

धर्मेंद्र सूर्या | तेलका 14 सितम्बर
तेलका में जॉन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमित शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। बच्चों ने स्वागतम गीत ,अन्य संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन कर के मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि को अध्यापकों ने समृद्धि चिन्ह दे कर सम्मानित किया। जॉन अधिकारी फिन्दरो राम ने बताया की आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में चुराह जॉन -2 के राजकीय विद्यालयों के 27 स्कूलों के 306 छात्र भाग ले रहे हैं । इस प्रतियोगिता मे कबड्डी, वॉलीबॉल ,रेसलिंग, बैडमिंटन व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच प्रियुंगल स्कूल व हिमपुष्प पब्लिक स्कूल मौडा की टीम के बीच खेला गया जिसमें हिमपुष्प पब्लिक स्कूल मौडा की टीम विजेता रही ।

वहीं कबड्डी का दूसरा मैच खड्डार व धुत्ता टीम के बीच खेला गया जिसमें धुत्ता स्कूल की टीम विजेता रही ।वहीं तीसरा मैच डांड स्कूल व भांदल स्कूल की टीम के बीच खेला गया जिसमें भांदल स्कूल टीम विजेता रही ।वहीं वालीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच जारी है ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका के डी ई पी – प्रहलाद कुमार व पी ई टी महिंद्र कुमार ने बताया कि अभी कुछ और स्कूल की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आ सकती हैं ।अमित शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जीवन में शिक्षा जरुरी है उसी प्रकार खेल भी जरुरी है। खेलों से आपसी भाईचारा तो बढ़़ता है साथ ही शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से आपसी भाईचारे खेल की भावना से खेलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से मनुष्य का मानसिंह शारीरिक विकास होता है।

इस मौके पर इस मौके पर तेलका ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चमारु राम , कर्म सिंह , अब्दुल फारोक , धर्मेंद्र सूर्या , रजिंद्र कुमार, बबलू , मनोज कुमार ठाकरीमट्टी पंचायत के प्रधान अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now