Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेलका में जन्माष्टमी पर संकीर्तन व भंडारे का आयोजन

तेलका में जन्माष्टमी पर संकीर्तन व भंडारे का आयोजन

धर्मेंद्र सूर्या | तेलका
शिव मंदिर तेलका में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तहत बाबा नारायणा गिरी की अध्यक्षता में कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। तेलका क्षेत्र में भी यह पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 सितम्बर शाम को भजन कीर्तन के साथ मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की लीला का गुणगान किया गया ।

इसमें समाज सेवक धर्मेंद्र सूर्या व कृष्ण ,सुरेन्द्र सूरी विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर भजन मंडल की ओर से श्री कृष्ण पर भजन गाकर संगत को निहाल किया गया। दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा नारायण गिरी ने उपस्थित संगत को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी को भगवान श्री कृष्ण जी की ओर से दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।महात्मा जी का कहना है कि सभी भक्तों के सहयोग से वीरवार को कुटिया में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मौके पर कृष्ण ,दर्शन लाला, सुरेन्द्र ,दर्शन शर्मा ,दिनेश ,दलीप,ओम् प्रकाश , ,विनोद शर्मा मनोज कुमार, बंटी , जोगिन्दर तिलक ,रकेश कुमार , शिल्पा ,सपना ,रूही , आदि उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now