Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Telka Cloud Burst: तेलका में बादल फटने से भारी नुकसान, वाहन व खेत बहे, घरों में घुसा पानी

Telka Cloud Burst: तेलका में बादल फटने से भारी नुकसान, वाहन व खेत बहे, घरों में घुसा पानी

धर्मेंद्र सूर्या|
Cloud Burst in Himachal विकास खंड सलूणी की मौडा,सालवां पंचायत के काशनेड व मौडा नाले में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। रात के 2 बजे बादल फटने से नाले का जलस्तर एकदम बढ़ गया जिससे सूखा नाला उफनती दरिया में तबदील हो गया। इससे साथ लगते घरों को भी नुकसान हुआ है।

कई घरों में पानी भर जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों में भरे पानी को बाहर निकालने में जुट गए व साथ ही जरूरी सामान को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे। वहीं डरे हुए परिवार के कई सदस्य बच्चों को लेकर सुरक्षा की खातिर घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर जा पहुंचे। बादल फटने से नाले में आई बाढ़ के कारण दो कारों एक स्कूटी को भी नुकसान हुआ है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

विकास खण्ड सलूणी की ग्राम पंचायत सालवां में भी बादल फटने से बिन्दोखि नाले का जलस्तर बढ़ गया जिसके कारणभारी नुकसान का समाचार है। उधर बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग सलूणी ने मशीनरी को भेजकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है

बादल फटने से कई घरों को नुकसान हुआ है, साथ ही पानी के बहाव से खेत भी बह गए हैं, जिससे खेतों में बीजी फसलों को भी नुकसान हुआ है। उधर क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी इस तरह की भारी बारिश का समाचार है। पानी का बहाव इतना था कि सड़क मार्ग पर बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now