Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेलका में आई फ्लू का प्रकोप, सात दिनों में सामने आए संक्रमण के 100 मामले; रोज 10 से 15 लोग पहुंच रहे अस्पताल

तेलका में आई फ्लू का प्रकोप, सात दिनों में सामने आए संक्रमण के 100 मामले; रोज 10 से 15 लोग पहुंच रहे अस्पताल

धर्मेंद्र सूर्या ।
जिला चम्बा के उपतहसील तेलका में आई फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह में आई फ्लू संक्रमण के 100 मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट बताती है कि रोजाना आई फ्लू से संक्रमित 10 से 15 लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आई फ्लू को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।ऐसे में स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सभी स्वास्थ्य खंडों में आई फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। अब फ्लू के मामलों की रोजाना की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है, ताकि रिकॉर्ड रखा जा सके कि रोजाना कितने मामले सामने आ रहे हैं।
दरअसल, तेलका में बीते एक हफ्ते से अधिक समय से आंखों के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा जिले के अन्य अस्पतालों में भी मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि नेत्र विशेषज्ञों का कहना है कि आंखों के संक्रमण से ग्रसित मरीज एक सप्ताह में ठीक हो जाता है, क्योंकि इसके वायरस का असर एक सप्ताह तक ही रहता है। ऐसे में अब संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। डॉ. अनिल ने बताया कि एक सप्ताह में 100 के करीब आई फ्लू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण फैलाने वाला वायरस एक सप्ताह में खत्म हो जाता है। ऐसे में अब संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि अपना तौलिया, कपड़े, चादर, चश्मे, आई मेकअप के सामान, आई ड्रॉप को अलग रखें। आंखों को कभी भी रगड़े नहीं, खुजली होने पर साफ पानी से छींटे मारकर साफ करें। उन्होंने बताया कि आई फ्लू को लेकर हम अलर्ट है। लोगों को उपचार के साथ-साथ जागरूक भी किया जा रहा है।

Chamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now