Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उपमंडल सलूणी को छोड़कर ज़िला के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य

Published on: 20 June 2023
उपमंडल सलूणी को छोड़कर ज़िला के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य

-किसी भी प्रकार की विशेष अनुमति की नहीं आवश्यकता
चंबा।
ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि उपमंडल सलूणी को छोड़कर ज़िला के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने ये भी बताया कि ज़िला के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्रों बनीखेत, डलहौजी, खजियार, चंबा, भरमौर, जोत में पर्यटकों की सामान्य रूप से आवाजाही हो रही है। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं है ।

वर्तमान पर्यटन सीजन के मद्देनजर सैलानी बिना किसी रोकटोक के चम्बा के विभिन्न पर्यटक स्थलों में आ सकते है । उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि सिर्फ सलूणी उमण्डल में प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाई गई है । स्तिथि सामान्य है व पर्यटन गतिविधियों पर कोई पाबंदी नहीं है ।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now