Prajasatta Side Scroll Menu

‘वासुकी की जातर’ में आस्था और संस्कृति का समागम, भक्तों ने किए नाग देवता के दर्शन

IMG 20230821 WA0007

धर्मेंद्र सूर्या।तेलका
उप तहसिल तेलका के एक दिवसीय वासुकी नाग जातर मेले का विधिवत रूप ग्राम पंचायत सालवां के लौधल में आयोजन किया गया ।
तेलका के प्रसिद्ध वासुकी नाग की जातर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा । लौधल पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नाग देवता के दर्शन कर मन्नतें मांगी । जातर में आस्था के साथ हिमाचल की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली।
इस जातर में खेलकूद प्रतियोगिताओं व घुरेई ( जातर )का आयोजन किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता जसौरगड़ टीम रही, उपविजेता नागराज 11रही जिसमें विजेता टीम को 8100 रुपये व उपविजेता टीम को 5100 रुपये ईनाम दिया गया ।
इसके अलावा ‘आंख बंद घड़ा फोड़ प्रतियोगिता में कोई भी बाजी न मार सका ‘ व थ्री लैग रेस में प्रथम अक्षय और पियूष को 200, द्वितीय प्रिया और सरिता 150 तृतीय दिक्शत और साहिल
को 100रु ईनाम दिया गया । सूई धागा में विजेता देव, दि्वतीय जीवन और अक्षय रहे ।स्पून रेस में मोहित विजेता, दि्वतीय ईक्शित, हरित , म्यूजिक चेयर प्रथम संगिता रही ।
क्विज प्रथम विजेता समूह मडोलू माता रहा, उपविजेता त्रियुद माता दल रहा, तीसरे दल नाग दल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
इसके साथ ही घुरेई हेतु देवीकोठी की टीम को बुलाया गया था । जिन्होंने अपनी मदमस्त नाटी से लोगों का मन मोहा और लोगों को मंत्र मुग्ध सा कर दिया, इन्हें 27000ईनाम देकर सम्मानित किया गया ।

इसे भी पढ़ें:  उपमंडल सलूणी में अगले आदेश तक जारी रहेगी धारा 144

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार, सदस्य पृथ्वी राज शर्मा ,राजेश कुमार , सुभाष कुमार , रत्न चंद ,अंकुश कुमार ,महिंद्र कुमार, पवन कुमार, दिनेश कुमार,अमीत उतम, विजय कुमार व संजय कुमार उपस्थित रहे और मेले को सफल बनाने में सहयोग किया ।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now