Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने स्‍कूल के बच्चे को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुई वायरल

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने स्‍कूल के बच्चे को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुई वायरल

चंबा|
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जहां वह एक स्कूल में बच्चों के साथ जन संवाद के दौरान बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक बच्चे को इसलिए डांट दिया कि तुझे बड़ी हंसी आती है। उसके बाद उन्होंने उसे बच्चे पर एक थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद अब राजनीति गरमाने लगी है। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल होते हुए देखा जा रहा है।

जानकारी अनुसार विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैला पहुंचे थे, जहां पर उनके द्वारा बच्चों के साथ संवाद किया जा रहा था। वहीं, स्कूल में मोबाइल लाने के बारे में भी बच्चों को डांटते हुए दिखते हैं। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आया तो एकदम से वायरल हो गया। शुक्रवार को यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। कई लोग विधानसभा उपाध्यक्ष के इस व्यवहार को गलत ठहराते हुए नजर आए तो कई का कहना था कि बच्चों को प्यार से भी समझाया जा सकता था।

इसे भी पढ़ें:  चंबा: बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले 584 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी

वहीँ मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मामले को लेकर विधानसभा उपाध्यक्ष का कहना है कि मैं रैला स्कूल में बच्चों को कोरोना से बचने के लिए वैक्सीनेशन डोज के बारे में समझा रहा था। इस दौरान एक बच्चा हंस रहा था तो मैंने अपना बच्चा समझकर उसे हल्का सा डांटा था। ऐसे भी तो हम अपने बच्चों को डांटते हैं। मेरा बच्चे को डांटने का कोई गलत इरादा नहीं था।

वहीं, इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। विपक्षी पार्टी के नेताओं का कहना है कि अपनी बात मनवाने के लिए या किसी को समझाने के लिए थप्पड़ मारना जरूरी नहीं होता है। उसे समझाने के और भी तरीके हैं। बहरहाल, वायरल वीडियो के बाद चुराह सहित जिला चंबा की राजनीति भी गरमा गई है।

इसे भी पढ़ें:  मिंजर अस्पताल ने लगाया तेलका वासियों के लिए फ्री -मेडिकल कैंप, जांचा लोगों का स्वास्थ्य

Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now