Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधानसभा उपाध्यक्ष ने जाना बस हादसे में घायलों का कुशल क्षेम,हर संभव मदद का दिया भरोसा

विधानसभा उपाध्यक्ष ने जाना बस हादसे में घायलों का कुशल क्षेम,हर संभव मदद का दिया भरोसा

चंबा|
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने आज मझौगा( देहरोग) के समीप निजी बस के सड़क में पलटने से घायल हुए लोगों का सिविल हस्पताल तीसा में कुशल क्षेम जाना। डॉ हंसराज ने घायलों की हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने बताया कि उप मंडलीय प्रशासन द्वारा चार आंशिक रूप से घायल लोगों के लिए फौरी राहत के रूप में दो हजार रुपयों की राशि जबकि दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को दो हजार पांच सौ रुपए मौके पर प्रदान कर दी गई है।

इसके अलावा दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें चार लोगों का उपचार सिविल हस्पताल तीसा और दो गंभीर रूप से घायल महिलाऐं धारो पत्नी दीन मोहम्मद व परगासू पत्नी भाग सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।
निजी बस आज सुबह चरड़ा से भंजराडू की तरफ जा रही थी।
इस दौरान एसडीएम तीसा मनीष चौधरी और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News: गढ़ माता जातर मेले का चुराही नाटी के साथ हुआ समापन

दुर्घटना में ये हुए घायल
1. काबली पुत्र ठाकुरू गांव कठवाड़ डाकघर वघेईगढ़
2. भाग सिंह पुत्र वदना गांव कंडोली डाकघर दियोला
3. कमल कुमार पुत्र भीम सेन गांव व डाकघर रजेरा
4. पारो पत्नी हरदेव गांव पुखरियाल डाकघर टिकरीगढ़
5. धारो पत्नी दीन मोहम्मद गांव देहरोग डाकघर टिकरीगढ़
6. परगासू पत्नी भाग सिंह गांव घईया डाकघर दियोला

Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now