Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

14 अप्रैल को रिलीज होगी यशपाल शर्मा की फिल्म छिपकली

Yaspal Sharma

मुंबई(Bombay)- राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा की मचअवेटेड फिलोसॉफिकल थ्रिलर फ़िल्म छिपकली अब 14 अप्रैल को हिसार रोहतक गुड़गाँव कुरूक्षेत्र करनाल अंबाला पंचकूला चंडीगढ़ फ़रीदाबाद ग़ाज़ियाबाद नोएडा जयपुर मुंबई समेत पूरे भारत में 200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी। टीजर और फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं जो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं दर्शक अब बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं ।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

यशपाल शर्मा ने रिलीज की तारीख की घोषणा की

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए यशपाल शर्मा ने बताया की छिपकली फिल्म अब 14 अप्रैल को रिलीज होगी । जिसके बाद दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। छिपकली 14 अप्रैल को पूरे देश मे एक साथ रिलीज की जाएगी। छिपकली बॉलीवुड की एक विशेष फ़िल्म होगी जिसकी चर्चा फिल्मी गलियारों में है।

yaspal sharma
Yashpal sharma and maths teacher abhinay sharma

इस फिल्म के जरिए ऑस्कर तक जायेंगे

छिपकली में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया की अगर ज्यूरी मेंबर्स ने पार्सनेलिटी नहीं की तो इस फिल्म के जरिए ऑस्कर तक पहुंच सकते हैं । यह एक फ़ॉलोसॉफिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है । ये फिल्म प्रसिद्ध लेखक विनोद घोसला की किताब छायाजपॉन पर आधारित है। स्टूडियोग्राफी इंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स व सुआन सिल्वर स्क्रीन द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के निर्माता मीमो व सर्वेश कश्यप हैं। अगर आप सस्पेंस थ्रिल और बेहतरीन इंटरटेनमेंट चाहते हैं तो छिपकली आपके लिए बेहतरीन सिनेमा होगा। परत दर परत खुलने वाली इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफी कॉम्प्लेक्स है। फ़िल्म के निर्देशक कौशिक कर हैं।

देश के विख्यात मैथ्स टीचर अभिनय शर्मा ने भी क्या प्रमोशन

14 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म छिपकली का प्रमोशन देश के जाने मैथ्स टीचर ने अपने अभिनय मैथ्स के जरिए प्रमोशन किया है , अभिनय बताते हैं कि फिल्म पढ़ाई पर आधारित है जो छात्र अपने जीवन में सिर्फ पढ़ाई को ही सब कुछ समझते हैं उनको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए । बदलते सिनेमा में ये एक बेहतर फिल्म है ।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now