Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

30 हजार रुपये के लिए क्रिकेट खेलेंगे बाबर आजम

Babar Azam1

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल टीम के कप्तान बाबर आजम सहित शीर्ष क्रिकेट खिलाड़ी लाहौर में एक बहुप्रतीक्षित ‘रमजान टूर्नामेंट’ में खेलने के लिए तैयार हैं। आजम के अलावा शादाब खान, इहसानुल्लाह, उसामा मीर, आजम खान, उस्मान कादिर, उमर अकमल, अहसान अली और आबिद अली जैसे अन्य क्रिकेटर भी इस प्रतियोगित में भाग लेंगे। एक निजी क्रिकेट संस्थान द्वारा आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम में दो इंटरनेशनल खिलाड़ी होंगे। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच को मिलेंगे 30,000 पाकिस्तानी रुपये

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बट ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इस तरह का टूर्नामेंट पहली बार लाहौर में हो रहा है। इस कार्यक्रम से नई प्रतिभाओं का भी पता चलेगा। खास बात यह है कि आयोजकों ने प्रत्येक मैच के प्लेयर ऑफ द मैच को 30,000 रुपये से सम्मानित करने का फैसला लिया है। टूर्नामेंट का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।

हाल ही बाबर को सितारा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया

पाकिस्तान टीम इस समय शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। बाबर की गैरमौजूदगी में शादाब टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिन्हें सीरीज के लिए आराम दिया गया है। गौरतलब है कि आजम को गुरुवार को लाहौर में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान सितारा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया। इसर के साथ बाबर क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 28 वर्ष की आयु में सितारा-ए-इम्तियाज से सम्मानित होने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए।

इस साल की शुरुआत में आजम ने 2022 के ICC मेन्स क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी हासिल की थी। उन्हें ICC ODI टीम ऑफ द ईयर का कप्तान भी बनाया गया था। इस बीच, उन्होंने ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now