Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Abhishek Shivaleeka Wedding Photo: ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर ने गर्लफ्रेंड के साथ लिए फेरे, वायरल हुई कपल की शादी की फोटोज

Abhishek Shivaleeka Wedding Photo 1

Abhishek Shivaleeka Wedding Photo: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों की बहार आई हुई है और एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार शादी के बंधन में बंध रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हाल ही में अथिया शेट्टी-केएल राहुल की शादी हुई फिर उसके बाद 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी की और अब ‘खुदा हाफिज’ एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय और ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।

9 फरवरी को कपल ने की शादी

कपल ने 9 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए हैं। साथ ही अपनी शादी में इन दोनों ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के वेडिंग आउटफिट को पहना था। शिवालिका और अभिषेक ने अपनी शादी की प्यारी फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।

Abhishek Shivaleeka
Abhishek Shivaleeka

अभिषेक ने शिवालिका से रचाई शादी

बता दें कि ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक ने शिवालिका ओबेरॉय के साथ शादी की है। इन दोनों की शादी वेडिंग मॉर्डन टच के साथ ट्रेडिशनल थी। इन दोनों की इंटीमेट वेडिंग में क्लोज फ्रेंड्स, फैमिली मेंबर्स और इंडस्ट्री के कई और लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

शादी में ये सेलेब्स रहे मौजूद

कपल की शादी में अमन देवगन के साथ अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार, निर्देशक लव रंजन, इशिता राज शर्मा और कई और सेलेब्स शादी में शामिल हुए थे। बतातें चले कि 8 फरवरी को प्री वेडिंग सेलिब्रेशन और 9 फरवरी को फेरों के बाद पार्टी भी हुई है।

जमकर वायरल हो रही अभिषेक-शिवालिका की फोटो

साथ ही बता दें कि अभिषेक-शिवालिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी को फोटोज को शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहे हैं। इसके साथ ही कपल ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि “आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है।

डेस्टिनी, फेट और स्टार्स में क्या लिखा है, इससे बहुत कुछ लेना-देना है। कल शाम 9 फरवरी 2023 को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े। यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे मैजिक पल रहेगा! प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम और भी खास बनाने और इस नई जर्नी को एक साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now