Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Adnan Sami: अदनान सामी ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने 130 किलोग्राम वजन कम किया, कहा- काफी कठिन था ये फैसला

Adnan Sami

Adnan Sami: अदनान सामी (Adnan Sami) के गानें शायद ही किसी को पसंद नहीं होंगे। उनके गानों ने फैंस के दिलों में अपनी एक अगल ही जगह बना रखी है। भारत के साथ अन्य देशों में भी उनके गाने को काफी फेमस है। उन्होंने ‘भीगी भीगी रातों में’, ‘लिफ्ट करा दे’, ‘तेरा चेहरा’, ‘कभी तो नजर मिलाओ’ जैसी कई हिट गाने दिए हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं अदनान सामी ने कुछ साल पहले अपना 130 किलो वजन घटा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने इतने किलो वजन कैसे कम किया और फिट कैसे हो गए, इस पर कई सवाल उठे।

कुछ लोगों ने कहा कि सिंगर ने सर्जरी की मदद से वजन कम नहीं किया है। वहीं अब अदनान ने इस पर अपना बयान जारी किया है।

और पढ़िए –

अदनान सामी ने कही ये बात

हाल ही में मैशेबल इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘मैंने अपना वजन कैसे कम किया, इस पर एक जबरदस्त सवालिया निशान है। लोगों ने सोचा, ‘इन्होंने सर्जरी करवाई, लिपोसक्शन करवाय’, इसमें से कोई भी किसी भी तरह के सर्जिकल हस्तक्षेप से नहीं किया गया था।’

और पढ़िए – 

गायक ने बताया, ‘मैं 230 किलोग्राम का था और लंदन में डॉक्टर ने मुझे एक अल्टीमेटम दिया था। उसने मुझसे कहा कि जिस तरह से तुम अपना जीवन जी रहे हो, मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर तुम्हारे माता-पिता आपको छह महीने में एक होटल के कमरे में मृत पाते हैं। यह पूरी बातचीत मेरे पिता सुन रहे थे। उस शाम उन्होंने मुझसे बहुत ही भावुक बातचीत की।’

और पढ़िए –

उन्होंने कहा, ‘मैं वह सब कुछ झेल चुका हूं जो आपको सहना पड़ा। मैं हर सुख-दुःख में आपके साथ रहा हूं। मैंने हमेशा आपका हाथ पकड़ा है और आपसे कभी कुछ नहीं मांगा। लेकिन मेरी बस एक ही गुजारिश है, तुम्हें मुझे दफनाना होगा। मैं तुम्हें नहीं दफ़ना सकता, कोई पिता अपने बच्चे को दफ़ना नहीं सकता।’

उस वक्त अदनान ने अपने पिता से ‘वादा’ किया था कि वह अपना वजन कम करेंगे। इसके बाद उन्होंने बताया कि ‘मैं टेक्सास गया और वहां मैं एक शानदार पोषण विशेषज्ञ से मिला। उन्होंने फिर मेरी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया और मुझसे कहा कि मुझे जीवन भर इस जीवनशैली से चिपके रहना होगा।’

और पढ़िए –

इस साल मिली भारत की नागरिकता

अदनान सामी ने 2001 की फिल्म अजनबी के लिए “तू सिर्फ मेरा महबूब” गीत के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। अपनी पाकिस्तानी नागरिकता छोड़ने के बाद, गायक 2016 में भारत के नागरिक बन गए। जनवरी 2020 में कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

और पढ़िए –

 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now