Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऐसे दोस्त सतीश की थकान मिटाते थे अनुपम खेर

Image 16

Satish Kaushik Viral Video: यूं ही नहीं सतीश कौशिक को यारों का यार कहता जाता। जिंदा-दिल होने के साथ-साथ सतीश अपनी दोस्ती के लि मशहूर थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अचानक हुए सतीश के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर सतीश कौशिक के निधन से हर कोई दुखी है और सभी शोक में डूबे हैं।

अनुपम खेर ने दी सतीश के निधन की जानकारी

बता दें कि सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके पक्के दोस्त अनुपम खेर ने ही सबसे पहले दी। इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए अनुपम खेर ने ये भी लिखा कि, ‘जिंदगी तुम्हारे बिना अब पहले जैसी कभी नहीं रहेगी सतीश कौशिक।’ दोनों की दोस्ती कॉलेज के जमाने से चली आ रही थी।

45 साल की थी अनुपम और सतीश की दोस्ती

साथ ही दोनों ने कई बार एक साथ काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि ऑनस्क्रीन या ऑफस्क्रीन दोनों की जोड़ी बेमिसाल रही है। इन दोनों की दोस्ती 45 साल की थी। अब एक के बाद दोनों की दोस्ती के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिससे देखकर दोनों की दोस्ती का अंदाजा लगाया जा सकता है।

दोस्ती के फोटोज और वीडियो हो रहे वायरल

बता दें कि अनुपम खेर और सतीश कौशिक दोस्त होने के साथ-साथ बहुत अच्छे मजाकिया और बेबद अच्छे एंटरटेनर भी हैं। अब इनकी ये दोस्ती सिर्फ फोटोज और वीडियो में रह गई हैं। सतीश के निधन के बाद से इनकी दोस्ती के फोटोज और वीडियो अब खूब वायरल हो रहे हैं।

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को दी हेड मसाज

इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दोस्तो का मजाकिया अंदाज दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में अनुपम खेर सतीश कौशिक को हेड मसाज दे रहे हैं और बीच-बीच में दोनों की मस्ती भरी बातचीत भी सुनाई दे रही है। ये वीडियो बीते साल का है, जिसे पिछले साल अनुपम खेर ने ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now