Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अक्षय की फिल्म ने BO पर टेके घुटने

Selfiee BO Collection Day 11

Selfiee BO Collection Day 11: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ी डिजास्टर बन चुकी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अक्षय की फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हुई थी और रिलीज के समय से ही फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी (Selfiee) अब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हो चुकी है।

150 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म सेल्फी

150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सेल्फी अपनी लागत से आधा भी कमाने में नाकाम होती नजर आ रही है। अगर फिल्म के रिलीज के 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11वें दिन या दूसरे सोमवार को 0.35 करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म सेल्फी का कलेक्शन

साथ ही अगर फिल्म के बीते दस दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं ‘सेल्फी’ ने तीसरे दिन 3.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और फिल्म ने चौथे दिन 1.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

10वें दिन सेल्फी ने किया 0.65 करोड़ का बिजनेस

इसके साथ ही फिल्म ‘सेल्फी’ ने पांचवें दिन सिर्फ 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की और छठे दिन भी फिल्म का कलेक्शन महज 1.02 करोड़ रुपये रहा। साथ ही सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 95 लाख का बिजनेस किया। आठवें दिन फिल्म महज 0.34 करोड़ रुपये कलेक्शन कर पाई और नौवें दिन ‘सेल्फी’ की कमाई सिर्फ 50 लाख रुपये रही और फिल्म ने 10वें दिन 0.65 करोड़ का बिजनेस किया था।

बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी ने टेके घुटने 

वहीं ‘सेल्फी’ के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन या दूसरे सोमवार को 0.35 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 16.48 करोड़ रुपये हो गया है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now