Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Alana Panday Ivor McCray Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी अलाना पांडे, जानें कौन हैं इनके ‘हमसफर’?

Image 1 2

Alana Panday Ivor McCray Wedding: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर अलाना पांडे अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अलाना पांडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफेंड इवोर मैकक्रे के साथ शादी करेंगी। हाल ही में मुंबई में कपल की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुए, जिसके फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं अनन्या पांडे के होने वाले जीजू और अलाना के होने वाले पति एडवर्ड इवोर मैकक्रे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के होने वाले जीजू और अलाना के होने वाले पति एडवर्ड इवोर मैकक्रे वी उर्फ इवोर मैकक्रे एक अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर और फोटोग्राफर हैं। इवोर मैकक्रे का जन्म 26 नवंबर को हुआ था और वह यूएसए में माउंट वर्नोन के रहने वाले हैं।

किल शॉट मोशन पिक्चर्स के सीईओ हैं इवोर मैकक्रे

बता दें कि इवोर ने एक असिस्टेंट टूर मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में अपना करियर बनाया है। फिलहाल इवोर अपनी प्रोडक्शन कंपनी किल शॉट मोशन पिक्चर्स के सीईओ हैं। इसके साथ ही बता दें कि इवोर ने एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी से एरोनॉटिकल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ग्रेजुएट हैं।

पहली बार साल 2019 में मिले थे इवोर मैकक्रे और अलाना 

बता दें कि साल 2019 में इवोर मैकक्रे पहली अलाना पांडे से मिले थे। इसके साथ ही 5 नवंबर, 2019 को यह कपल पहली बार डेट पर गया था। इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे को जाना और फिर ये साथ-साथ रहने लगे। इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने मई 2020 में अलाना एंड इवोर नाम से एक YouTube चैनल भी बनाया था, जिसके एक लाख से ज्यादा सबस्क्राइबर्स हैं।

शादी करने जा रहे हैं अलाना और इवोर मैकक्रे

बताते चलें कि साल 2021 में पहली बार अलाना ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलासा किया था। अलाना ने एक व्हाइट सैंड बीच पर इवोर को किस हुए अपनी एक फोटोज को शेयर किया था और लिखा था कि वे सगाई कर रहे हैं। अब अलाना और इवोर मैकक्रे शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि अलाना पांडे सभी भारतीय रीति-रिवाजों के मुताबिक इवोर से शादी करेंगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now