Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Alia Bhatt London: लंदन में आलिया ने कुछ यूं सेलिब्रेट किया बर्थडे, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटोज

Image 9

Alia Bhatt London: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt London) लंदन में हैं। आलिया ने अब अपने थर्टीज में एंटर कर लिया है और एक्ट्रेस ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट (Alia Bhatt Birthday) किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बर्थडे के सेलिब्रेशन के फोटोज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं। इन फोटोज में आलिया पति पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपनी फेवरेट डिशेज का भी लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर की बर्थडे की फोटोज

आलिया ने इस खास मौके के फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘T H I R T Y ☀️’ बता दें कि बीते दिन यानी 15 मार्च को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का जन्मदिन था, जिसके सेलिब्रेशन के फोटोज एक्ट्रेस ने शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में आलिया अपने जीवन के सबसे स्पेशल पर्सन यानि रणबीर कपूर भी उनके साथ थे और आलिया ने अपने 30वें जन्मदिन को इस तरह खास बनाया है।

विश मांगती नजर आई आलिया 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली तस्वीर में केक काटने से पहले विश मांगती नजर आ रही हैं। उनके पोस्ट पर सोनम कपूर, शिबानी दांडेकर सहित कई सेलेब्स ने कॉमेंट कर उन्हें विश किया है। इसके साथ ही दूसरे फोटो में वो पति रणबीर कपूर पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं और उन्होंने रणबीर को टाइट हग किया है, वो बहुत खुश नजर आ रही हैं।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है आलिया 

बता दें कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ भी नजर आने वाली हैं। आलिया, फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ भी पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now