Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, एक्ट्रेस की हॉलीवुड मूवी की रिलीज डेट आई सामने

Alia Bhatt Hollywood Movie Release Date

Alia Bhatt Hollywood Movie Release Date: अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं फिर चाहें वह उनकी पोस्ट को लेकर हो या फिर उनके किसी नए काम को लेकर। एक्ट्रेस ने दो महीने पहले ही एक सुंदर-सी बेटी को जन्म दिया है और अभिनेत्री का बीता साल यानि 2022 बेहद शानदार रहा हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस साल में आलिया ने जितनी भी फिल्मों में काम किया है वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। बीते साल ही अभीनेत्री को हॉलीवुड में भी काम करने का मौका मिला और अब एक्ट्रेस की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

इस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी हार्ट ऑफ स्टोन

अभिनेत्री आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज की घोषणा की जानकारी दी गई हैं।

इन्हीं में से एक आलिया की भी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की भी डेट सामने आई है। यह वीडियो 2 मिनट 28 सेकंड का है, जिसमें 16 फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट्स की जानकारी दी गई हैं।

 

अगस्त में इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

आलिया ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ सभी फिल्मों की छोटी-छोटी क्लिप्स को शेयर किया गया हैं और 8वें नंबर पर फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की एक क्लिप्स है, जिसमें आलिया भट्ट की झलक भी सामने आई हैं। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है और आलिया की यह फिल्म 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया, कीया धवन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी और फिल्म की लीड एक्ट्रेस गैल गैडोट और जेमी डोर्नन का भी पावरफुल अंदाज भी इस फिल्म में दिखेगा।

अब जब आलिया की फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है, तो उनके फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और अभिनेत्री को को देखकर फैंस सुपर एक्साइटेड दिख रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now