Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आलिया भट्ट ने शेयर की 2 फूल वाली तस्वीर, लिखा- 2.0, क्या हैं इसके मायने, जानें

ALIA BHATT

Alia Bhatt: पिछले साल अप्रैल, 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी। शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने मां बनने का भी ऐलान कर दिया था और आलिया भट्ट ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में काम किया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सी-सेक्शन के जरिए नवंबर, 2022 में अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। अब आलिया भट्ट अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसके लोग कई मतलब निकाल रहे हैं।

डिलीवरी के दो महीने बाद काम पर वापस लौटेगी आलिया?

अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने काम किया था और नवंबर, 2022 में सी-सेक्शन के जरिए उन्होंने बेटी राहा को जन्म दिया। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि- 2.0 स्टे ट्यून्ड’ (2.0 Stay Tuned)। इस कैप्शन का लोग कई मतलब निकाल रहे हैं।

एक्ट्रेस के फैंस कयास लगा रहे हैं कि आलिया जल्दी ही काम पर लौट सकती हैं। इतना ही नहीं फैंस को ये भी शक है कि आलिया फिर से प्रेग्नेंट हैं। लोग सोच रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस डिलीवरी के दो महीने बाद दोबारा मां बनने वाली हैं? या फिर वह काम पर वापसी करने वाली हैं। साथ ही फैंस ने आलिया से पूछा है कि- हाथ में कौन-सा फूल है, क्या हुआ जैसे कमेंट्स लोगों ने किए हैं।

 

क्या फिर कपूर फैमिली में गूंजेगी किलकारी?

हाल ही में एक्ट्रेस Alia Bhatt ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट शेयर किया है, पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने चेहरे के सामने एक खूबसूरत फूल पकड़ा है, जिसके दो डंडे हैं और यह ‘टू’ को सिम्बोलाइज कर रहे हैं। पोस्ट को शेयर करने के साथ ही अभिनेत्री ने कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने लिखा है कि- 2.0 स्टे ट्यून्ड’ (2.0 Stay Tuned)। आलिया कि इस पोस्ट को देखकर फैंस को लग रहा है, कि आलिया फिर काम पर लौट रही हैं या फिर एक्ट्रेस दोबारा प्रेग्नेंट हैं। इस कैप्शन के कई मतलब हो सकते हैं, जिनमें से इन दोनों में से भी कोई एक हो सकता है।

aaa

कैसी है रणबीर और आलिया की बेटी राहा?

अपने काम के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी बेटी को लेकर भी आजकल चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी नन्ही-सी राहा के बारे में सबकुछ जानना चाहते है, कि राहा कैसी दिखती है, वो क्या करती है और उसको क्या पसंद-नापसंद है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now