Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ : ‘जी करदा’ में पहली बार लवर-बॉय की भूमिका निभाने पर सुहैल नय्यर ने जताई खुशी!

अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़:'जी करदा' में पहली बार लवर- बॉय की भूमिका निभाने पर सुहैल नय्यर ने जताई खुशी!

पूजा मिश्रा|
प्राइम वीडियो ने इस हफ्ते अपना सबसे बहुप्रतीक्षित शो ‘जी करदा’ रिलीज किया है। यह वयस्कता की चुनौतियों को दर्शाने वाली एक खूबसूरत कहानी है। अपने स्पष्ट और वास्तविक कंटेंट के साथ,बचपन के सात दोस्तों के बारे में यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। सुहैल नय्यर द्वारा निभाए गए प्यारे-लेकिन-डरोकी किरदार के रूप में ऋषभ राठौर को दर्शकों से बेहद प्रशंसा मिली है। वह तमन्ना भाटिया के साथ मुख्य भूमिका में हैं। एक रेस्तरां/फ्यूजन कैफे के मालिक होने के साथ वह एक ऐप लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

शो का प्रचार करते हुए, सुहैल ने एक लवर- बॉय की भूमिका निभाने के बारे में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने जो कुछ भी हासिल किया है उसको पीछे मुड़कर देखने में इंटरेस्टेड नहीं हूं क्योंकि मैं आगे बढ़ने में विश्वास रखता हूं और इसके लिए मुझे एक लंबा रास्ता तय करना है। ‘जी करदा’ वास्तव में मेरे दिल के बेहद करीब है। मैंने निर्देशक अरुणिमा शर्मा से कहा था, किसी ने भी मुझे पर्दे पर लवर – बॉय नहीं बनाया है, खासकर जब मैं प्यार के बारे में ही हूं। मुझे हमेशा एक आतंकवादी या ड्रग्स बेचने वाले की भूमिकाएँ मिली हैं जिनके साथ प्रयोग करना मुझे अच्छा लगता है लेकिन यह भूमिका मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे ऋषभ के माध्यम से एक प्रेमी के रूप में अपना पक्ष दिखाने का मौका मिला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, जी करदा अरुणिमा शर्मा द्वारा निर्देशित है और हुसैन दलाल और अब्बास दलाल के साथ सह-लिखित है। इस शो में तमन्नाह भाटिया, आशिम गुलाटी, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी और संवेदना सुवालका जैसे कलाकारों का एक ग्रुप है। जी करदा को विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करें।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now