Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमिताभ बच्चन ने हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए बताई अपनी विश

Image 26

Amitabh Bachchan Health Update: हाल ही में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान बिग बी की पसली में चोट लग गई थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी थी। अब एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। इसके साथ ही बिग बी ने अपनी विश भी फैंस को बताई है।

अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट

अमिताभ बच्चन ने इंस्टग्राम पर अपना हेल्थ अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। साथ ही फोटो में बिग बी रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। रैंप वॉक करने के लिए बिग बी ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहन रखा है और उनके कुर्ता पर व्हाइट एंब्रॉयडरी है।

इस लुक में बिग बी ने शेयर की फोटो

इसके साथ ही व्हाइट शूज और ब्लैक गॉगल्स में बिग बी बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। बता दें कि रैंप वॉक से ये पुरानी फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने कहा कि वह फिर से रैंप पर वॉक करने की उम्मीद कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने लिखा ये कैप्शन

इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा कि- “मेरी रिकवरी के लिए आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं ठीक हो रहा हूं, जल्द ही रैंप पर वापस आने की उम्मीद करता हूं।” अमिताभ के इस पोस्ट को देखकर उनके चाहने वाले बहुत खुश हैं और सभी को उन्हें रैंप पर वॉक करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार हैं। इसके साथ ही फैंस कमेंट करके बिग बी के लुक और उनकी हेल्थ की जानकारी भी ले रहे हैं।

फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए थे घायल

बता दें कि अमिताभ बच्चन हैदराबाद में नाग अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ (Project K) के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। इस दौरान उनकी पसली में चोट लग गई थी। हालांकि, अब अभिनेता ठीक हो रहे हैं और इसकी जानकारी एक्टर ने फिर से दे दी हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now