Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anant-Radhika Engagement: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का वीडियो आया सामने, मस्ती में झूमता दिखा परिवार

Published on: 20 January 2023
Anant And Radhika Engagement

Anant-Radhika Engagement: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका की मर्चेंट की सगाई कल देर रात एंटीलिया में हो गई हैं। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के बेटे की सगाई में कई जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की।

 

जमकर थिरका अंबानी परिवार

एंटीलिया में हुई सगाई के दौरान अंबानी परिवार जमकर थिरका है, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल मंच पर सलमान खान के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार के डांस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं।

 

बॉलीवुड सितारों ने की एंट्री

इस प्रोग्राम में बॉलीवुड सितारों ने भी बतौर मेहमान एंट्री की। अनंत और राधिका की सगाई में बॉलीवुड के किंग खान, एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, बॉलीवुड के निर्देशक और निर्माता करण जौहर, अभिनेत्री कैटरीना कैफ, अदाकारा सारा अली खान, वरुण धवन और भी कई सेलेब्स पहुंचे।

bollywood stars in anant and radhika engagement

इस दौरान सभी सितारों के लुक्स बहुत ही शानदार थे। अब इस सगाई वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा अंबानी परिवार मस्ती में झूमता हुआ नजर आ रहा हैं।

अनंत और राधिका की सगाई में निभाई गई ये खास रस्म

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं। ये रस्में गुजराती हिंदू परिवारों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी से चली आ रही हैं। नीता अंबानी ने अपनी होने वाली छोटी बहू का द्वार पर बड़े ही शाही अंदाज से स्वागत किया, वो पहले राधिका की आरती उतारती हैं और फिर उन्हें तिलक लगाती हैं। इस तरह से नीता ने एक-एक करके इस दौरान कई रस्में निभाई है।

 

राधिका ने इस अंदाज में परिवार को दिया सम्मान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू परिवार के हर सदस्य के सामने हाथ जोड़कर और झुक कर उनको सम्मान दे रही हैं, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर राधिका के इस अंदाज की जमकर तारीफ की जा रही है और यह वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा हैं। हर कोई नए जोड़े को बधाई देने के साथ ही उनकी जमकर तारीफ करता दिख रहा है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now