Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anu Kapoor Health Update: अब पहले से बेहतर हैं अनु कपूर, सीने में दर्द के कारण कराया गया एडमिट

Anu Kapoor

Anu Kapoor Health Update: बीते दिन गुरुवार यानी 26 जनवरी को पॉपुलर एक्टर अनु कपूर को हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। बता दें कि अभी उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अनु एक एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं।

हॉस्पिटल के मैनेजमेंट ने दिया अपडेट

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अनु कपूर की हेल्थ को लेकर सर गंगा राम हॉस्पिटल के मैनेजमेंट की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज किया गया, जिसमें बताया गया है कि अनु को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट किया गया है और उनका इलाज कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशांत वट्टल कर रहे हैं। अभी उनकी हालत स्थिर हैं वह ठीक हो रहे है। इसके साथ ही जब फैंस ने ये खबर सुनी तो सब चिंता में आ गए, लेकिन अब उनके फैंस अनु की तबीयत जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

40 साल के करियर में 100 से अधिक फिल्मों में किया काम

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सबके चहेते अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था और उनका असली नाम अनिल कपूर था। जब अपने पिता की थिएटर कंपनी में वह शामिल हुए तो उनका नाम अनु कपूर रख दिया गया। अनु एक एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अपने 40 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘काला पत्थर’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म ‘उत्सव’ से मिली और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनु ने ‘तेजाब’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘राम लखन’, ‘सात खून माफ’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

अनु के साथ हुई थी ठगी

बता दें कि एक बार अनु ने गलती से अपने बैंक की जानकारी और ओटीपी एक व्यक्ति से साझा किया था, जिसने उनके बैंक से 436000 रूपए दो अन्य बैंकों में ट्रांसफर कर दिए थे। साथ ही अपराधी ने उनसे केवाईसी की डिटेल भी मांगी थी और यह भी कहा था कि वह एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में काम करता है। इसके चलते अनु कपूर को 4.36 लाख रुपए का चूना लगा था। हालांकि, पुलिस की मदद से उन्हें 3.8 लाख रुपए वापस मिल गए थे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now