Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anushka Sharma: फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस अनुष्का ने बेटी वामिका की नर्सरी को बनाया योगा स्पेस, शेयर की फोटो

Anushka Sharma: सालों के इंतजार के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ से वापसी के लिए एकदम तैयार हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती है और फैंस के साथ जुड़ी रहती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पोस्ट को देखकर हर कोई बता सकता हैं कि वह कितनी फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री मुश्किल योग मुद्रा करती हुई दिख रही हैं।

 

वामिका की नर्सरी को बनाया योगा स्पेस

21 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अनुष्का शर्मा ने एक फोटो पोस्ट किया हैं, जिसमें वह ‘चक्रासन’ करती हुई दिख रही हैं। फोटो को देखें तो बैकग्राउंड में साफ दिख रहा है कि कुछ किड्स टॉयज और झूले और स्लाइड्स है, जिससे पता चल रहा है कि यह वामिका की नर्सरी है, जिसे अनुष्का ने योगा स्पेस के तौर पर बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया है। साथ ही इस फोटो को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने उल्टे स्माइली इमोजीस के साथ ‘नजरिया’ लिखा है।

वामिका की प्राइवेसी को लेकर बेहद सख्त हैं विराट-अनुष्का

बता दें कि इस साल 11 जनवरी को अनुष्का और विराट की वामिका दो साल की हो चुकी हैं। बेटी की प्राइवेसी का विराट-अनुष्का बेहद ध्यान में भी रखते हैं। साथ ही कपल जब भी किसी खास मौके पर बेटी की फोटो शेयर करता हैं, तो खास ध्यान रखते हैं कि बेटी का फेस रिवील न हो। इसके साथ ही पैपराजी को भी विराट-अनुष्का अपनी बेटी की फ्रंट फेस फोटो क्लिक नहीं करने देते हैं।

‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी अनुष्का

इसके साथ ही अनुष्का शर्मा जल्द ही प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ में मुख्य किरदार में दिखेंगी। ओटीटी पर अभिनेत्री की यह पहली फिल्म होगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की जर्नी पर आधारित यह यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now