Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अस्पताल में भर्ती हैं Shilpa Shetty की मां सुनंदा शेट्टी, इमोशनल एक्ट्रेस ने फैंस से की ये अपील

Image 13

Shilpa Shetty Mother Sunanda Shetty Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक्ट्रेस अक्सर अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा हैं।

पैरेंट्स की सर्जरी होते हुए देखना बच्चों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता- शिल्पा शेट्टी

बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको देखकर हर कोई परेशान हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी मां की सर्जरी हुई है और उनके लिए यह समय काफी मुश्किल था।

इस बीच अब एक्ट्रेस ने डॉक्टर के साथ अपनी मां का एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है कि “पैरेंट्स की सर्जरी होते हुए देखना यह बच्चों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता।

एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट 

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे लिखा है “लेकिन अगर कुछ है जो मैं अपनी मां से अनुकरण करना चाहती हूं तो वह है उनकी हिम्मत और उनकी फाइटिंग स्पिरिट। पिछले कुछ दिन मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, लेकिन मेरे हीरो और मेरे हीरो के हीरो ने उन्हें बचा लिया।

शिल्पा शेट्टी की मां की हुई सर्जरी

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद डॉक्टर राजीव भागवत मेरी मां का सर्जरी से पहले, उसके दौरान और बाद में इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए। नानावती के डॉक्टरों और कर्मचारियाों को उनके निरंतर समर्थन और देखभाल के लिए आपका हृदय से धन्यवाद। कृपया मेरी मां को अपनी दुआओं में याद रखना, जब तक वह पूरी तरह से रिकवर ना हो जाएं।”

डॉक्टर राजीव भागवत ने ही किया था सुष्मिता सेन का इलाज 

इसके साथ ही शमिता शेट्टी ने शिल्पा की पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि “हमारी मॉमी सबसे स्ट्रॉन्ग हैं.. लव यू” बता दें कि डॉक्टर राजीव भागवत वही कार्डियोलॉजिस्ट हैं, जिन्होंने सुष्मिता सेन का तब इलाज किया था जब अभिनेत्री को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now