Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Athiya Shetty-KL Rahul wedding Photos: केएल राहुल-अथिया की शादी की अनदेखी फोटोज आई सामने, पिता सुनील शेट्टी ने भी दिया रिएक्शन

Athiya Shetty KL Rahul Wedding Photos

Athiya Shetty-KL Rahul wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद अब कपल की अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कपल ने खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर साउथ रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसकी फोटो और वीडियो अब उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। अथिया और राहुल ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिया क्यूट रिएक्शन

एक्ट्रेस ने अपनी शादी और हल्दी की तस्वीरों के बाद मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की है, जिस पर फैंस के साथ पिता सुनील शेट्टी और बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना क्यूट रिएक्शन दिया है। अथिया ने सोशल मीडिया पर फोटोज को शेयर करते हुए लिखा “22.01.23.” यह दिन एक्ट्रेस की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का दिन है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

इस लुक में दिखा कपल

इन फोटोज में देखा जा सकता है कि केएल राहुल ग्रे कढ़ाई वाले कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं और अपनी होने वाली दुल्हन के गाल खींच रहे हैं। साथ ही अथिया ने भी रंगीन कुंदन और पोल्की ज्वैलरी के साथ आइवरी लहंगे में मेहंदी के फंक्शन को पूरा किया। शेयर की गई दूसरी फोटो में देखा जा सकता हैं कि डांस फ्लोर पर सुनील शेट्टी और अथिया डांस कर रहे हैं। इस दौरान सुनील शेट्टी ने भी सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हैं।

इस आउटफिट में अथिया

साथ ही तीसरी फोटो में कृष्णा श्रॉफ समेत अथिया अपने दोस्तों के साथ चिल कर रही हैं और चौथी फोटो में केएल राहुल के साथ अथिया वेस्टर्न आउटफिट में डांस कर रही हैं। साथ ही पांचवी फोटो में अथिया क्यूट पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं और एक्ट्रेस की इन फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस के अलावा पिता सुनील शेट्टी ने भी रिएक्शन दिया है।

AAA 1

बेटी की शादी में सुनील शेट्टी ने किया डांस

शेयर की गई फोटोज में साफ दिख रहा है कि यह संगीत सेरेमनी की फोटोज हैं, जिसमें एक्टर सुनील शेट्टी ने खूब डांस किया है और बेटी और अपने परिवार के साथ वह डांस कर काफी खुश भी दिख रहे है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now