Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बवाल’ के पहले गाने ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ का शानदार म्यूजिक वीडियो हुआ लॉन्च

IMG 20230710 WA0005

पूजा मिश्रा।
– गाने में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के खूबसूरत रोमांस की दिखी झलक
वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘बवाल’ के दिल छू लेने वाले गीत ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ का म्यूजिक वीडियो जारी हो चुका है। हाल ही में इसका ऑडियो वर्जन रिलीज किया गया था और जो दुनिया भर में लोगों का दिल जीत रहा है। ऐसे में अब इस गाने का म्यूजिक वीडियो एक विजुअल ट्रीट के तौर पर सामने आया है, जो इंटेंस लव स्टोरी की झलक देता है।

इस म्यूजिक वीडियो में अजय (वरुण धवन) और निशा (जान्हवी कपूर) के बीच के खूबसूरत रोमांस को दर्शाया गया है, क्योंकि वे इस गाने में प्यार की खोज करते हैं। मिथून द्वारा रचित, मनोज मुंतशिर के गीतों के साथ, अरिजीत सिंह की आवाज में ‘तुम्हें कितना प्यार करते’ चार्ट में टॉप पर जाने के लिए तैयार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

Check out the music video here: https://youtu.be/jyZsX8OyrmQ

‘बवाल’ का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है। वहीं बहुप्रशंसित नितेश तिवारी ने फिल्म का डायरेक्शन किया हैं। इस बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म का प्रीमियर 21 जुलाई को भारत और 200 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now