Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बावड़ी में लिए सात फेरे, एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ

Sidharth Kiara Marriage 1

Sidharth-Kiara Marriage: फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी मंगलवार को एक-दूजे के हो गए। उन्होंने देर शाम जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ की बावड़ी में सात फेरे लिए। इससे पहले ढोल और बैंडबाजे के साथ बारात निकली। बारात में सिद्धार्थ सफेद घोड़ी पर बैठे दिखाई पड़े। बारात में करण जौहर, शाहिद कपूर और अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हुए।

देर रात रिसेप्शन समारोह भी होगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

होटल सूर्यगढ़ फूलों से सजा था। बताया जा रहा है कि देर रात रिसेप्शन समारोह भी होगा। मंगलवार सुबह से ही होटल में रौनक थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे आते-जाते दिखाई पड़े। होटल के गेट पर काफी खख्ती थी। होटल स्टाफ और किसी भी व्यक्ति को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था।

 

बेहद करीबी लोग रहे मौजूद 

बावड़ी में फेरे के दौरान बीच में मंडप बनाया गया था और आसपास मेहमान बैठे थे। मेहमानों में कियारा के परिवार से पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी, भाई मिशाल आडवाणी और सिद्धार्थ के परिवार से पिता सुनील मल्होत्रा, मां रिमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा समेत अन्य लोग दिखाई पड़े।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now