Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘भीड़’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Image 20

Bheed Trailer Out: बहुत लंबे समय से फैंस को राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर ‘भीड़’ के ट्रेलर का इंतजार था। अब लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में उस समय की कहानी को दिखाया गया था, जब देश में लॉकडाउन की वजह से सीमाएं खींची जा रही थीं।

2 मिनट 39 सेकेंड का है फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर 2 मिनट 39 सेकेंड का है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार- दीया मिर्जा, आशुतोष राणा, पंकज कपूर, विरेंद्र सक्सेना, कृतिका कामरा, आदित्य श्रीवास्तव शामिल हैं। साथ ही फिल्म के ट्रेलर में भारत में हुए लॉकडाउन और उससे पैदा हुई परिस्थितियों को दिखाया गया है।

रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित है फिल्म

इसके साथ ही फिल्म ‘भीड़’ में कई रियल लाइफ घटनाओं को आधार बनाकर गढ़ा गया है। साथ ही एक लड़की को साइकिल से पिता को अपने घर ले जाना वाली घटना और तब्लीगी जमात द्वारा कोरोना जिहाद का एंगल भी फिल्म में जोड़ गया है।

मजदूरों, कामगारों और गरीब से लेकर अमीर आदमी के संघर्षों की झलक

इसके साथ ही फिल्म ‘भीड़’ में कई मानवीय और गैर मानवीय पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में भारत में लगे लॉकडाउन के बीच पलायन कर रहे मजदूरों, कामगारों और गरीब से लेकर अमीर आदमी के संघर्षों की झलक दिखती है। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में भी लोग इंसानियन को भूल धर्म और जाति के नाम पर लड़ते दिखे।

24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

लोगों को इस फिल्म को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है और अब फिल्म के ट्रेलर को भी रिलीज कर दिया गया है। साथ ही यह फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मचअवेटेड फिल्म भीड़ का ट्रेलर कोरोना काल की कहानियां बयां करता है। किस तरह से एक आम इंसान के लिए इंसाफ मिलना कितना कठिन हो जाता है, इन सभी घटनाओं को ट्रेलर में फिल्माया गया है। लोगों को अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now