Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘भीड़’ को देखने नहीं आई भीड़

Bheed Box Office Collection Day 1

Bheed Box Office Collection: अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘भीड़’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्यार मिलते नहीं दिख रहा है। 24 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आई है। जिससे देखकर लगता है कि राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम हो रहे हैं। चलिए इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Bheed Box Office Collection

आपको बता दें कि राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर ‘भीड़’ में मुख्य भूमिका में हैं। उम्मीद जताई जा रही थी राजकुमार और भूमि की इस फिल्म को दर्शकों से खूब पसंद किया जाएगा और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगा। लेकिन इसके पहले दिन की कमाई सामने से ऐसा होते बिलकुल भी दिखाई नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगा – पुष्पा 2: द रूल इवेंट में Allu Arjun का इमोशनल स्पीच!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले दिन महज 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। जो निर्देशक से लेकर कलाकार तक की चिंता बढा रही है। हालांकि, अभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई, ये ये कहना गलत होगा। आने वाले दिनों में पता चल पाएगा कि दर्शकों से इस फिल्म को कितना प्यार मिलता है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  13 भाषाओं में होगी कमेंट्री, स्टीव स्मिथ, क्रिस गेल समेत कई दिग्गज अपनी आवाज से दोगुना करेंगे मैच का आनंद

ये भी पढ़ेंः

क्या है ‘Bheed’ की कहानी?

‘भीड़’ की कहानी को 2020 कोविड-19 लॉकडाउन पर आधारित है। यह उन कठिनाइयों पर जोर देता है जिनका सामना प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान करना पड़ा। अनुभव सिन्हा इस फिल्म को बनाने में अपनी जान फूंक दिया है। इससे पहले वह कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं।

बताते चलें कि, भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव के अलावा ‘भीड़’ में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा और पंकज कपूर भी हैं। सभी कलाकार अपनी ओर इस फिल्म में 100 फीसदी देने की कोशिश की है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now