Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bholaa Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर फिर गिरा ‘भोला’ का कलेक्शन, 7वें दिन की बस इतनी कमाई

Bholaa Box Office Collection Day 1

Bholaa Box Office Collection Day 7: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था। रि

Kullu Dussehra 2026 Celebration

लीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने बुधवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

‘भोला’ ने 7वें दिन की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भोला ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को महज 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म ‘भोला’ की कुल कमाई अब 56.88 करोड़ रुपये हो चुकी है। बता दें कि फिल्म ‘भोला’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक ओपनिंग की और उसके बाद लगातार फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

‘भोला’ की कहानी

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है,लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है।

लगातार घट रही फिल्म की कमाई

साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है। वहीं, फिल्म ‘भोला’ को ऑडियंस का भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि मेकर्स को फिल्म से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन भोला की कमाई में लगातार हो रही गिरावट को देखकर लग रहा है, कि अब फिल्म बहुत कम कलेक्शन कर पाएगी।

साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है भोला

बता दें कि फिल्म ‘भोला’ साउथ की सुपर सक्सेसफुल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। वहीं, इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले भी अजय ने ‘यू मी और हम’, ‘शिवाय’ और ‘रनवे 34’ को डायरेक्ट किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now