Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bholaa Box Office Collection Day 8: बॉक्‍स ऑफिस पर छूटे ‘भोला’ के पसीने, 8वें दिन भी कमाई करने में नाकाम रही फिल्म

Bholaa Box Office Collection Day 2

Bholaa Box Office Collection Day 8: रामनवमी के खास मौके पर अजय देवगन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ऑडियंस में फिल्म को लेकर पहले ही हाई बज था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैर जमा लिए। इस बीच अब भोला की रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है, चलिए जानते है कि आखिर भोला ने गुरुवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

आठवें दिन भोला ने की इतनी कमाई

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन स्टारर हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘भोला’ ने अपनी रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को टिकट खिड़की पर महज 2.70 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है, जो बेहद निराश करने वाला है। इसी के साथ अब फिल्म भोला की कुल कमाई 59.38 करोड़ रुपये हो गई है।

और पढ़िए –

भोला ने ठीक-ठीक की थी ओपनिंग 

अजय देवगन की इस फिल्म ने ओपनिंग तो ठीक-ठीक की लेकिन फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थी, जो अब ये फिल्म पूरी करने में नाकाम होती नजर आ रही है।

गुड फ्राइडे की छुट्टी पर भी कमाई कर सकती है फिल्म

इस फिल्म ने पहले वीकेंड तो अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन सोमवार से लेकर फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई। हालांकि अभी मेकर्स को उम्मीद है कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आ सकता है।

‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है भोला

बता दें कि ये फिल्म तमिल हिट ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक फिल्म है, जिसे अजय देवगन ने ना केवल डायरेक्ट किया है बल्कि इस फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है। साथ ही अजय के अलावा फिल्म में तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने शानदार किरदार निभाया है।

और पढ़िए –

फिल्म की कहानी

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है, लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अजय देवगन की इस फिल्म की कहानी एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है जो जेल से रिहा होने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन पुलिस और ड्रग माफिया के बीच फंस जाता है।

और पढ़िए –
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now