Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bholaa Teaser 2: ट्रेलर के बाद टीजर 2 ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर, आपने देखा क्या?

Bholaa Teaser 2

Bholaa Teaser 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म भोला का टीजर 2 (Bholaa Teaser 2) बीते दिनों रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब टीजर 2 ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। फिल्म के टीजर 2 को अब टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इतना ही नहीं बल्कि एक्टर अजय देवगन ने भी इसे अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। फिल्म भोला में अजय के साथ अभिनेत्री तब्बू नजर आएंगी। फिल्म में अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आएंगे।

अजय देवगन ने लिखा शानदार कैप्शन

एक्टर अजय देवगन ने फिल्म के टीजर (Bholaa Teaser 2) को शेयर करते हुए लिखा था कि जब एक चट्टान, सौ शैतान से टकराएगा। अजय की फिल्म भोला का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और इसके लिए फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं।

साथ ही फिल्म में अजय एक कैदी के किरदार में अहम रोल निभाएंगे और तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक ड्रग माफिया को लेकर है। फिल्म को देखने के लिए लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जल्दी ही लोगों को फिल्म देखने को मिलेगी।

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म में अजय और तब्बू की अहम भूमिका रहेगी। इससे पहले दोनों कलाकार साल 2022 में आई फिल्म दृश्यम 2 में एक साथ दिखे थे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now