Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss 16 Promo: मंडली पर अर्चना गौतम का टॉर्चर, ऐसे बजाई निमृत की बैंड, देखें वीडियो

Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में अब चंद दिन ही रह गए हैं और इससे पहले शो में जबरदस्त माहौल बन गया है। शो के फिनाले में महज 10 दिन का समय रह गया है और इससे पहले घरवालों में आर-पार की लड़ाई शुरू हो चुकी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

घर में अब केवल सात ही कंटेस्टेंट रह गए हैं और हर कोई फिनाले के लिए जद्दोजहद कर रहा है। फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को ग्रैंड फिनाले की प्राइज मनी को डबल करने का मौका भी मिला है। इसके लिए बीते एपिसोड में फिर टीम के हिसाब से गेम खेला गया और एक तरफ मंडली और दूसरी तरफ अर्चना-प्रियंका और शालीन की टीम थी।

मंडली पर अर्चना गौतम का टॉर्चर

बता दें कि शो के अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो में अर्चना गौतम का भयानक टॉर्चर देखने को मिला है। प्रोमो के शुरू में ही अर्चना शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया और एमसी स्टेन को भौकाल दिखाने के लिए सामान इकट्ठा करती नजर आ रही हैं।

इसके बाद वह अपना खेल शुरू करती हैं और सबसे पहले अर्चना प्रियंका और शालीन के साथ मिलकर तीनों के चेहरे पर हल्दी फेंक देती हैं। इसके बाद तीनों शिव, स्टेन और निमृत पर पानी पानी भी फेंक देती हैं। इसके बाद अर्चना और शालीन अपनी धाक जमाने के लिए मंडली के लोगों को टॉर्चर करते हुए उनपर हल्दी का पाउडर रगड़ देती हैं।

ऐसे रोईं निमृत कौर अहलूवालिया

प्रोमो में अर्चना का टार्चर यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद भी वह मंडली के सदस्यों को नहीं छोड़ती हैं और प्रियंका और शालीन के साथ मिलकर मंडली पर खूब सारा पानी डाल देती है और उनपर हल्दी की बारिश भी करती बैं, जिससे उनकी आंखों में जलन हो सके।

इनका टार्चर यहां भी खत्म नहीं होता और एक आकर निमृत की आंखों में मिर्ची भी डाल देती है, जिससे वह फूट-फूटकर रोने को मजबूर हो जाती है। शो के प्रोमो में स्टेन भी कहते हैं कि आंखे जल रही हैं और इसके जवाब पर अर्चना कहती हैं कि अभी तो आंख में मिर्ची भी डालूंगी। शो का यह प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now