Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ने गाड़े झंडे, 7वें दिन फिल्म ने छापे इतने नोट

TJMM Box Office Collection Day 7

TJMM Box Office Collection Day 7: लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना लिया था। जैसे ही फिल्म बुधवार को रिलीज हुई तो सिनेमाघर खचाखच भर गए। फिल्म के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने सातवें दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।

सातवें दिन ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने किया इतना कलेक्शन 

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने सातवें दिन 6.05 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 82.34 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अगर फिल्म के शुरूआती कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू किया। फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कलेक्शन

वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज के दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे। रिलीज के पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

80 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कुल कलेक्शन

साथ ही फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 82.34 करोड़ रुपये हो गया है और फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब इसके 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर नजर टिकी हुई हैं। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को ऑडियंस ने शानदार रिस्पॉन्स दिया हैं। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन फिल्म में इनके ब्रेकअप के बाद कहानी में ट्विस्ट आता है।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now