Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉलीवुड के सबसे रंगीन मिजाज शख्स थे आई.एस. जौहर

I.S Johar Birth Anniversary

I.S Johar Birth Anniversary: आज यानी 16 फरवरी को कॉमेडी के लिए मशहूर आई एस जौहर की 103वीं बर्थ एनिवर्सरी है। जौहर पाकिस्तान के निवासी थे, एक शादी में भारत आए और लाहौर में ऐसे दंगे शुरू हुए कि इन्हें भारत में ही बस जाना पड़ा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

भारत में लोग जौहर को इंडियन चार्ली चैपलिन कहते थे, लेकिन जौहर को ये अपनी बेइज्जती जैसा लगता था, बल्कि इसे वो अपनी बेइज्जती मानते थे।

बहुत ही शानदार कलाकार थे जौहर

आई.एस. जौहर…एक ऐसे कलाकार थे, जो एक्टर, राइटर, फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी करते थे। आई.एस. जौहर का पूरा नाम इंदरजीत सिंह जौहर था। इनका जन्म 16 फरवरी 1920 को तलागंग, झेलम जिले में हुआ था, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से में आया था।

पांच बार की शादी, पांचों ही पत्नियों को दिया तलाक

आई.एस. जौहर बहुत ही टेलेंटेड कलाकार थे और अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते थे। आईएस जौहर ने 5 बार शादी की और अपनी पांचों ही पत्नियों को तलाक भी दे दिया था.आईएस जौहर ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो को भी फिल्मों में हीरोइन बनने का ऑफर दे दिया था।

और पढ़िए –

जौहर के भाई ने की उनकी गर्लफ्रैंड से शादी

जौहर का एक जुड़वां भाई भी था, जो शक्ल और सूरत में बिल्कुल उनके जैसा था। एक इंटरव्यू में जौहर ने खुद बताया कि वो अपने भाई के चक्कर में कई बार मार खा चुके हैं और इतना ही नहीं बल्कि उनके लिए वो जेल भी गए थे। साथ ही उनके भाई ने भी जौहर की गर्लफ्रैंड से शादी कर ली थी।

1958 में हॉलीवुड में किया डेब्यू

इतना ही नहीं बल्कि 1978 में जब मेनका गांधी ने सूर्या नाम की मैगजीन लॉन्च की तो इस मैगजीन का एक हिस्सा आई.एस. जौहर के खाते में आया। वो इस मैगजीन में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर व्यंग्य लिखते थे। इसके साथ ही 1958 की हॉलीवुड फिल्म हैरी ब्लैक से हॉलीवुड डेब्यू किया था।

और पढ़िए –

बेस्ट ब्रिटिश एक्टर की कैटेगरी में जौहर को मिला नॉमिनेशन

साथ ही नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर, लॉरेंस ऑफ अरेबिया, डेथ ऑन द नाइल जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी जौहर नजर आ चुके हैं। फिल्म हैरी ब्लैक के लिए इन्हें बेस्ट ब्रिटिश एक्टर की कैटेगरी में BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड) में नॉमिनेशन मिला। जौहर नॉमिनेशन हासिल करने वाले पहले इंडियन एक्टर थे।

और पढ़िए – 

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now