Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बॉलीवुड सिंगर मीका ने दोस्त को गिफ्ट की 1 करोड़ की कार

मीका अपने दोस्त के साथ

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने गानों और कॉन्ट्रोवर्सी के लिए अकसर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह अपने दोस्त को दिए गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने दोस्त को 1 करोड़ कीमत की Mercedes-Benz GLS लग्जरी कार गिफ्ट की है।

दोस्त ने फोटो शेयर कर लिखा भावुक संदेश

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सिंगर के इस बेस्ट फ्रेंड कंवलजीत सिंह ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की और बेहद भावुक संदेश लिखा है। अपनी पोस्ट में कंवलजीत सिंह और मीका सिंह कार के साथ खड़े दिख रहे हैं। कंवलजीत ने लिखा, “हमें साथ-साथ 30 साल हो गए हैं, वे सिर्फ मेरे दोस्त या बॉस नहीं हैं, बल्कि इससे भी बढ़कर हैं.” कोई भी रिश्ता हो हम जीवन भर के लिए भाई हैं, पाजी मुझे मेरी पसंदीदा कार गिफ्ट करने के लिए धन्यवाद,। यह बिल्कुल अद्भुत है। आपके पास सबसे बड़ा दिल है। “मैं आपके इस उपहार को हमेशा संजो कर रखूंगा.”

दमदार इंजन के साथ लग्जरी कार है

Mercedes-Benz GLS SUV  की कीमत 1.04 करोड़ रुपये से लेकर 2.43 करोड़ रुपये के बीच है। यह तीन वेरिएंट में बाजार में उपलब्ध है। इसमें फाइव-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट और रियर वायरलेस चार्जिंग, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और बर्मेस्टर सराउंड-साउंड सिस्टम मिलता है. इसमें दो 12.3 इंच की कनेक्टेड स्क्रीन समेत लग्जरी कार के सभी फीचर्स हैं।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news Hindientertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now