Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Brahmastra Part 2-3 Release Date Announced: इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 2-3, अयान मुखर्जी ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंस

Brahmastra Part 2 3 Release Date Announced

Brahmastra Part 2-3 Release Date Announced: साल 2022 में रिलीज हुई रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस बीच अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म मेकर अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट 2-3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

अयान मुखर्जी ने फिल्म की रिलीज डेट का किया ऐलान

बता दें कि फैंस को ‘ब्रह्मास्त्र’ के सीक्वल का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच मंगलवार को अयान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म मेकर अयान ने लिखा कि- “टाइम आ गया है – ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी, एस्ट्रावर्स और मेरी लाइफ कुछ अपडेट शेयर करने के लिए!

पार्ट 1 पर सभी प्यार और फीडबैक ऑब्जर्व करने के बाद … मैं पार्ट 2 और पार्ट 3 क्रिएट करन के विजन पर फोकस कर रहा हूं.” जो मुझे पता है भाग 1 की तुलना में बड़े और ज्यादा महत्वाकांक्षी होगा! मुझे पता है कि ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की स्क्रिप्ट को पूरा करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए! और … मैंने फैसला किया है कि हम दो फिल्में बनाने जा रहे हैं… एक साथ! उन्हें एक साथ रिलीज करने की अनुमति दे रहे हैं!

मेरे पास इसे हासिल करने के लिए एक टाइमलाइन है, जिसे मैं आज आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं!” इसके साथ ही अयान ने आगे लिखा कि- ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: देव’ दिसंबर 2026 में रिलीज होगी और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट थ्री’ दिसंबर 2027 में स्क्रीन पर आएगी।”

यूनिवर्स ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास अवसर दिया- अयान

इसके साथ ही अयान ने आगे लिखा कि- “मेरे पास शेयर करने के लिए एक और न्यूज है … यूनिवर्स ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास अवसर दिया, एक बहुत ही खास फिल्म जिसे मैं निर्देशित करने वाला हूं।

फिल्म क्या है … उस पर सही समय आने पर बात होगी, एक मौका जो मुझे चैलेंज देता है और मुझे बहुत एक्साइट करता है … एक जहां मैं सीखूंगा, प्रेरित होऊंगा और जहां मैं बढ़ूंगा!

इसलिए, मैंने इसे लेने का फैसला किया है !! इस यूनिवर्स में सभी पॉजिटिव एनर्जी के लिए खुद को ओपन कर रहा हूं ताकि मैं अपना बेस्ट कर सकूं और उस एक चीज में योगदान कर सकूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है – इंडियन सिनेमा! लव एंड लाइट, अयान।”

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now