Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, लंबे समय तक बाहर हो सकता है ये धाकड़ खिलाड़ी

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार की देर रात चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भले ही चेन्नई को जीत मिली हो लेकिन टीम के खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल सीएसके के धाकड़ गेंदबाज दीपक चाहर मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उनका अगले 4-5 मैच खेलने पर संशय है।

पहले ही ओवर में हुए चोटिल

Kullu Dussehra 2026 Celebration

दीपक चाहर शनिवार रात को खेले गए चेन्नई बनाम मुंबई मुकाबले में अपने पहले ही ओवर में चोट खा बैठे थे। पांचवीं गेंद के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ और फिर फौरन फिजियो को मैदान में भेजा गया। ट्रिटमेंट के बाद उन्होंने एक गेंद फेंकी और फिर वह मैदान छोड़कर चले गए। वह इस मैच में केवल एक ही ओवर फेंक सके।

हेमस्ट्रिंग के चलते नहीं खेले थे 2022 का आईपीएल

बता दें कि दीपक चाहर लंबे समय से इस चोट से जूझ रहे हैं। वे इसके चलते पिछले साल के आईपीएल से पूरी तरह से बाहर हो गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला और इस साल आईपीएल में वापसी की। लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं टिकी और वे फिर चोटिल हो गए।

4-5 मैचों तक हो सकते हैं बाहर

दीपक चाहर के बाहर होने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वे लंबे समय तक बाहर रहेंगे। वहीं टीम के पूर्व किकेटर सुरेश रैना के मुताबिक चाहर 5 मैच नहीं खेल पाएंगे। रैना ने जियो सिनेमा पर कमेंट्री के दौरान कहा कि- ‘लग रहा है कि उन्हें फिर से हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। वह असहज महसूस कर रहे है। आईपीएल के बाकी वेन्यू चेन्नई से बहुत दूर-दूर हैं। ऐसे में ट्रेवलिंग बेहद ज्यादा हो जाती है। लग रहा है कि चाहर अगले 4 से 5 मैचों के लिए टीम से बाहर हैं।’

दीपक चाहर का आईपीएल रिकॉर्ड

दीपक चाहर चेन्नई के घाकड़ गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में 2016 में डेब्यू किया था। वहीं अब तक चाहर ने 66 आईपीएल मैचौं में 59 विकेट लिए हैं। उनका सर्षश्रेष्ठ प्रदर्शन 2019, 2020 और 2021 में आया था तब उन्होंने टीम के लिए कुल 48 विकेट लिए थे। चाहर को चेन्नई की टीम ने 14 करोड़ रुपए की विशाल राशि देकर रिटेन किया था।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now