Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

छठवें दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट

TJMM Box Office Collection Day 6

TJMM BO Collection Day 6: लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) ने रिलीज से पहले ही काफी बज बना लिया था। जैसे ही फिल्म बुधवार को रिलीज हुई तो सिनेमाघर खचाखच भर गए।

फिल्म के शुरूआती कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू किया, लेकिन अगर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई के छठे दिन की बात करें तो छठे दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है।

छठवें दिन ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई में आई गिरावट

बता दें कि फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को ऑडियंस ने शानदार रिस्पॉन्स दिया हैं। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही अगर फिल्म के पहले वीकेंड की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का पहला वीकेंड तो काफी अच्छा रहा लेकिन फिल्म की कमाई में छठे दिन काफी गिरावट देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने उतरेगी हैदराबाद की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव

फिल्म का कुल कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने रिलीज के दूसरे दिन 10.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साथ ही फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 10.52 करोड़ रुपये रही। ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने चौथे दिन 16.57 करोड़ बटोरे।

रिलीज के पांचवे दिन यानी संडे को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। साथ ही फिल्म के छठे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने सोमवार को 6.00 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का कुल कलेक्शन अब 76.24 करोड़ रुपये हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  MAMI Film Festival में सोहम शाह ने कहा "पहले फिल्में प्यार से बनाई जाती थीं, रणनीति से नहीं!

फिल्म की कहानी

इसके साथ ही अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म रणबीर और श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन फिल्म में इनके ब्रेकअप के बाद कहानी में ट्विस्ट आता है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now